झांसी: जिला कारागार में दीं पुस्तकें

(अखण्ड ज्योति गायत्री परिवार , कल्याण , ओशो व अन्य गीता प्रेस गोरखपुर के साहित्य वितरित)
सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी की सचिव माननीया ईशा त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता , वरिष्ठ अधीक्षक जेल मान. विनोद सोनी के मुख्य आतिथ्य व जेलर अंजनी कुमार गुप्ता , अरविंद बड़ौनिया जी अध्यक्ष श्री अखिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय संस्था , विजय गुप्ता ट्रस्टी अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय महासभा दिल्ली , राजीव शहदेले महामंत्री अखिल भारतीय महासभा के विशिष्ट आतिथ्य , संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व कुलदीप पाल के संयोजन में आज जिला कारागार में साहित्य वितरण कर साकारात्मक जीवन यापन हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।
आरम्भ में मुख्य अतिथि व विशिष्ट आतिथि गण का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात अध्यक्षीय उद्बोधन में विशाल जी ने साहित्य वितरण व इसकी आवश्यकता पर बल दिया।
संस्थापक डॉ काका जी ने बन्दियों से आपस में किताबें बदल कर सभी प्रकाशन की पृथक साहित्य की जानकारी हो जाने की बात कही। मुख्य अतिथि माननीय विनोद कुमार सोनी जी ने सनशाइन क्लब झांसी द्वारा समय समय पर किये जाने वाले कार्यक्रमों हेतु साधुवाद देते हुए सभी बन्दियों एवं महिला बन्दी बहनों को इन्हें पढ़कर अपने जीवन यापन को सकारात्मकता की ओर ले जाने की अपील की।
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी आशुतोष मोदी व अनिल कुमार नायक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर विप्लव श्रीवास्तव जी ने व सभी के प्रति आभार संयोजक कुलदीप पाल ने जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *