झांसी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व
झांसी।
“सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ…” की पावन वाणी और गुरु महाराज के जयकारों के बीच कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व झांसी में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के तत्वावधान में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय श्री चंद्रपाल सिंह यादव एवं श्री रोहित पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने केक काटकर श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के जयकारों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज को जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे से प्रेम करने, समानता का व्यवहार करने और जरूरतमंदों की सेवा करने का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करना चाहिए।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत भवन, 33 रानी महल स्थित गुरुद्वारा साहिब में कई दिनों से धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही थीं। आयोजन के अंतर्गत 18 नवंबर को प्रातः 10 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सात दिवसीय अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया था। प्रकाश पर्व के दिन 24 नवंबर को प्रातः 10 बजे सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा एवं कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके पश्चात सात दिवसीय अखंड पाठ साहिब का विधिवत समापन हुआ तथा अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया।
इसके उपरांत कीर्तनी जत्थे के दलजीत सिंह दलेर (नानकसर वाले) एवं मोंटी सिंह ने अपनी मधुर वाणी में गुरु महाराज के शबदों और गुरबाणी का गायन कर उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया। ‘सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ’, ‘गुण गावो गुरु वंदना’ तथा ‘धन्न गुरु दा पिता माता’ जैसे भजनों और शबदों से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु गुरु वाणी का श्रवण करते हुए भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन, उनकी आध्यात्मिक सोच और मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र से प्रेम करने का संदेश दिया। उनकी तीन प्रमुख शिक्षाएं ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ आज भी संपूर्ण मानव समाज के लिए जीवन जीने का आदर्श हैं।
इस अवसर पर पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हरीश हासानी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं किसी एक धर्म या समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज के समय में जब समाज को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब गुरु महाराज के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा, परोपकार और आपसी भाईचारे को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के अध्यक्ष आकाश खियानी ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, सेवा और समानता का प्रतीक है। उनके उपदेश हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, प्रेम और सहयोग की भावना रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कोडवानी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के समापन के पश्चात गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस भव्य आयोजन में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हरीश हासानी, पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय श्री चंद्रपाल सिंह यादव, श्री रोहित पांडे, चंद्रप्रकाश नैनवानी, अनिल माखीजा, जयकिशन फबयानी, मूलचंद गंगवानी, वासुदेव वाधवा, राजकुमार बसरानी, बसंत रंगलानी, महेश पवानी, दिनेश कोडवानी, राम आहूजा, अशोक जैसवानी, हेमंत शोभानी, जतिन बचवानी, नितेश रंगलानी, आकाश खियानी, जीतू खियानी, जगदीश सुंदरानी, कलतार भम्भानी, धीरज कुकरेजा, अमित खियानी, दीपक आहूजा, मोतीलाल अशवानी, प्रमोद फुलवानी, महेश अशवानी, मनोज मानकानी, मुकेश फबयानी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला श्रद्धालुओं में आशा कुकरेजा, हिना कुकरेजा, कविता माखीजा, अंजलि बचवानी, नीलम फुलवानी, जानवी फुलवानी राजी पवानी, दिशा खियानी, मानवी पवानी, महक खियानी, अंजू पवानी, दीक्षा पवानी, नीलू गोदवानी, वंदना पंजवानी, भारती कोडवानी, तन्वी कोडवानी, जमुना वाधवा, संचिता नागपाल, जिया आहूजा, नीलम नागपाल, रेखा भम्भानी, सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
प्रकाश पर्व के इस पावन आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि गुरु नानक देव जी की वाणी और उनके विचार समय की सीमाओं से परे हैं। प्रेम, सेवा, सद्भाव, समानता और मानवता का उनका संदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखा रहा है। श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण इस आयोजन ने झांसी में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।
दिनेश कोडवानी
मीडिया प्रभारी
पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत, झांसी
