*झांसी स्टेशन पर RPF का अलर्ट अभियान—जहरखुरानी से बचाव के लिए यात्रियों को दी सख्त चेतावनी*
*सावधान यात्री! ट्रेन में अनजान से खानपान और जेवर पहनकर बैठना पड़ सकता है भारी—RPF की बड़ी अपील*
झांसी! रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मित्र समिति द्वारा झांसी स्टेशन पर जहरखुरानी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई और खासकर महिलाओं व परिवारों को सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स बताए गए
यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि महिलाएं खिड़की के पास जेवर पहनकर न बैठें और ट्रेन में किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खानपान की वस्तु ग्रहण न करें। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ट्रेनों में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है।
यह अभियान सियाराम चतुर्वेदी एवं RPF इंस्पेक्टर विकास पंचोली के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें RPF मित्र समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
