तेईसवें रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार चयन के लिए सुझाव आमंत्रित

झांसी। गत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी रामेश्वरम् संस्थान्, झाँसी के तत्वावधान में तेईसवां रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाएगा। उक्त पुरस्कार हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय, विशिष्ट, महत्वपूर्ण योगदान/लेखन के लिए दिया जाता रहा है। इसके अन्तर्गत 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का निर्णय संस्थान की एक उच्चस्तरीय समिति विविध क्षेत्रों में सक्रिय बुद्धिजीवियों के सुझावों के आधार पर करती है। पुरस्कार की घोषणा प्रत्येक वर्ष 17 दिसंबर को की जाती है। उक्त पुरस्कार झॉसी के प्रतिष्ठित पत्रकार/समाजसेवी स्व. रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में संस्थान द्वारा स्थापित किया गया है। यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष डा.सुधांशु त्रिपाठी ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी। डा. त्रिपाठी ने कहा कि उक्त पुरस्कार के लिए विविध क्षेत्रों में सक्रिय बुद्धिजीवियों के सुझाव 5 दिसंबर 2026े तक संस्थान के कार्यालय- रामेश्वरम् संस्थान, 50 परवारान, आर.डी.त्रिपाठी रोड, झाँसी- 284002 पर प्रेषित किए जा सकते हैं।

प्रेषक
डा.सुधांशु त्रिपाठी
झांसी
दिनांक 20 नवंबर 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *