देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में हरेला पर्व का आयोजन

स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ

देहरादून।

उत्तराखण्ड का लोक पर्व हरेला मानसून के आगमन तथा प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। “हरेला” का अर्थ हरियाली होता है। यह पर्व पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली तथा आने वाले वर्ष में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना का प्रतीक है।

इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय देहरादून के अध्यक्ष श्री संजय बंसल ने युवाओं से आवाहन किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आये,
यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष श्री अमन बंसल ने हरियाली औऱ खुशियाली को समाज समृद्धि के लिये सिद्ध मंत्र बताया,
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय कुमार ने पर्यावरण विषय की उपयोगिता पर बल दिया, प्रति कुलपति डॉ. आर के त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड की हरियाली को पर्यावरण का रक्षक बताया
स्कूल ऑफ़ लॉ के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओ से “एक पौधा माँ के नाम ” के साथ इस अभियान में जुड़ने का आवाहन किया, यूनिवर्सिटी के एडवांइजर डॉ. कमल बंसल ने हरेला पर की उत्तराखंड की संस्कृति का एक हिस्सा बताया, रजिस्ट्रार डॉ. शुभाशीष गोस्वामी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिये एक कदम आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित किया, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ.दिग्विजय ने हरेला पर्व को जनजीवन में आत्मसात करने पर बल दिया
विश्वविद्यालय में “हरेला” पर्व के इस आयोजन में डॉ. ए के जायसवाल, डॉ. कनिष्क झा, डॉ.भूपेद्र टम्टा, श्रुति ग्रोवर, नीलम सिँह, हिमांशु जखमोल, स्माइल गोयल, आंकन्क्षा भट्ट, प्रियंका अरुण कुमार अभियान में मौजूद रहे अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनोद जोशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *