*देवस्थल श्री खाती बाबा मंदिर पर 76 वां वार्षिक बुंदेलखंड विशाल श्रावण मेला का हुआ भव्य शुभारंभ*
झाँसी – प्रेमनगर ईसाई टोला में स्थित बुंदेलखंड ऐतिहासिक परंपरागत स्वर्गीय बसन्ते भगत कुशवाहा की पुण्य स्थली एवं स्वर्गीय बैजनाथ कुशवाहा पूर्व सभासद व कीर्तिशेष श्री भोले कुशवाहा पूर्व संचालक श्री खाती बाबा मंदिर की कर्मस्थली बुंदेलखंड प्रान्त में ऐतिहासिक देवस्थल श्री खाती बाबा मंदिर पर 76 वां वार्षिक विशाल श्रावण मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज त्रिपाठी सहायक वाणिज्य प्रबंधक उ.म.रे. झाँसी, अति विशिष्ट अतिथि कृष्णा नन्द तिवारी सहायक सुरक्षा आयुक्त आर.पी.एफ. झाँसी मण्डल एवं विशिष्ट अतिथि तुलसी राम पांडेय प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर, मुकेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात झाँसी, मोहित राणा चौकी इंचार्ज नैनागढ़, हसन खान उप निरीक्षक थाना प्रेमनगर / मेला चौकी प्रभारी ने वैदिक आचार्यो द्वारा विधि विधान से पूजन-अर्चन के साथ फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया। मेला का शुभारंभ होते ही मेला जनमानस सहित जनता के लिए प्रारंभ हो गया जिसमे झाँसी के लोगो के साथ साथ झाँसी के आस पास के लोग भी मेला घूमने आए। मुख्य अतिथि पंकज त्रिपाठी सहायक वाणिज्य प्रबंधक उ.म.रे. झाँसी ने कहा कि 76 वर्षों से मेला की परंपरा यह एक बड़ी मिशाल है आयोजक समिति बधाई के पात्र है ऐसी परंपरा से सदभाव बढ़ता है यह परंपरा कलयुग में बहुत जरूरी है व अति विशिष्ट अतिथि श्री कृष्णा नन्द तिवारी सहायक सुरक्षा आयुक्त आर.पी.एफ. झाँसी मण्डल ने कहा कि मंदिर का धार्मिक स्थल आस्था का केंद्र है और श्रावण माह में नागपंचमी महोत्सव में मेला कई विगत वर्षों की परंपरा है। यह प्रेम सद्भाव का प्रतीक है व विशिष्ट अतिथि तुलसी राम पांडेय प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर ने कहा कि यह मेला प्रेम सदभाव का प्रतीक है ऐसे आयोजन से समाज मे एकता बढ़ती है यह परंपरा अपने मे एक मिशाल है। व सभी अतिथियों का स्वागत मुख्य रूप से धनीराम कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा भगतजी, जगदीश कुशवाहा नन्ना, अभिषेक कुशवाहा, भावेश कुशवाहा सहित कुशवाहा परिवार ने किया। तथा इस अवसर पर मनीराम कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र, शिब्बू, नितेश कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, निर्मल कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, पंकज बोहरे, वीरेंद्र कुशवाहा, संदीप परिहार, रवि वर्मा, शनि, महेश राय, नरेंद्र किशोर नीलू सभासद, नरेश महौविया, अवधेश दुबे, अक्षत त्रिपाठी, अख्तर अली, राहुल कुशवाहा व महिला मंडल में आरती कुशवाहा पत्नी कीर्तिशेष भोले कुशवाहा पूर्व संचालक, रश्मि कुशवाहा, नीलम सहित आदि लोग उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी प्राचार्य एम.एस.राजपूत इंटर कॉलेज प्रेमनगर झाँसी ने किया। अंत मे सभी का आभार अभिषेक कुशवाहा संचालक श्री खाती बाबा मंदिर ने किया।
