Headlines

प्रीपेड की जगह पोस्ट पेड़ कर दिया गया पर मीटर तो वहीं लगा है जो ज्यादा रीडिंग दे रहा है, उसे बदला जाए

झांसी । बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि बुंदेलखंड में विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगवा दिए गए है।
प्रीपेड स्मार्ट मीटर की रीडिंग गलत आने के कारण उसका व्यापक विरोध हुआ। लोगों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को स्वयं अपने घर से उखाड़ कर विभाग के अधिकारियों को देना शुरू कर दिया था।
लोगों का गुस्सा इतना भड़का कि आक्रोश की आवाज प्रदेश सरकार के कानो तक पहुंची, इसके बाद प्रदेश सरकार ने प्रीपेड का सिस्टम समाप्त कर पोस्ट पेड़ कर दिया।
सिस्टम पोस्ट पेड़ कर दिया गया पर गलत रीडिंग देने वाला स्मार्ट मीटर अपनी जगह लगा रहने दिया गया। अनेक भवन स्वामियों का कहना हैं कि विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गृह स्वामियों की इच्छा के विपरीत लगा हुआ मीटर उखाड़ कर प्रीपेड मीटर लगा दिया।
चूंकि मीटर वही लगा हैं जो ज्यादा रीडिंग दे रहा है बस प्रीपेड की जगह पोस्ट पेड़ सिस्टम कर दिया गया हैं।
आपसे अनुरोध है कि ज्यादा रीडिंग की देने वाले स्मार्ट मीटर बदलवा कर पुराना लगा हुआ मीटर पुनः लगवाने की कृपा की जाए। प्रीपेड मीटर की रीडिंग और पोस्ट पेड़ मीटर की रीडिंग तो एक ही हैं पर पोस्ट पेड़ में अब रिकवरी नोटिस की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अति पिछड़े और गरीब बुंदेलखंड क्षेत्र को विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर की रीडिंग से छुटकारा दिलवाया जाए वर्ना आगामी चुनाव में बुंदेलखंड की जनता गलत रीडिंग की तरह गलत वोट देकर सरकार की करनी का जवाब देगी।
ज्ञापन देने वालों में रघुराज शर्मा, हनीफ खान, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप झा, गोलू ठाकुर, प्रभुदायल कुशवाहा, जाहिदा बेगम, अरविंद वर्मा, गोपाल भैया आदि शामिल रहे।
भवदीय

भानू सहाय अध्याय
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *