बंगाल को बचाना मेरे भाग्य मेंं है, इस बार परिवर्तन होकर रहेगा

*बंगाल को बचाना मेरे भाग्य मेंं है, इस बार परिवर्तन होकर रहेगा*
* मोदी ने कहा कि मैं न दिन देखता हूं, न रात, न मौसम देखता हूं। जब से घर छोड़ा है आपके बीच मुझे सुकून मिलता है। बंगाल को बचाना मेरे भाग्य मेंं है।
*इस चुनाव में ये आज मेरी आखिरी सभा है, जहां-जहां गया हूं, जो मिजाज देखा है, मुझे ऐसा लगता है कि 4 तारीख के बाद शपथ ग्रहण समारोह में आना ही है।*
* जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था तब मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था… इस चुनाव में मुझे वैसी ही अनुभूति हुई है जैसी किसी देवी मंदिर के दर्शन के समय होती है। इसके पीछे बंगाल के प्रति मेरा लगाव है।
* बंगाल को बचाना मेरे भाग्य मेंं है, इस दायित्व से पीछे नहीं हटूंगा। मुझ पर करोड़ों बहनों का आशीर्वाद है।
* बंगाल में हर ओर बीजेपी की गूंज। अंग और कलिंग में कमल खिला।
*पश्चिम बंगाल का यह चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत का भाग्य बदलने का चुनाव है। अतीत में जब भारत समृद्ध था, उस समय इसके 3 मजबूत स्तंभ थे अंग, बंग और कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा… आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो इसके लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *