*मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में ललितपुर स्टेशन पर वर्कसाइड संरक्षा सेमिनार आयोजित*
मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज दिनांक 16.05.2026 को ललितपुर स्टेशन पर वर्कसाइड संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/झांसी, सेफ्टी काउंसलर/लोको एवं सेफ्टी काउंसलर/कैरेज एंड वैगन सहित लगभग 80 रेलवे एवं ठेकेदार कर्मचारियों ने सहभागिता की।
सेमिनार के दौरान कार्यस्थल पर संरक्षा नियमों के पालन, सतर्कता एवं सुरक्षित कार्य प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित कर्मचारियों को संरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने हेतु जागरूक किया गया।
सेमिनार की अध्यक्षता श्री गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/झांसी द्वारा की गई।
मनोज कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे,झांसी मंडल
