मायावती की कौन सी शर्त से बेहाल हो गई कांग्रेस?

नई दिल्ली। 24 जुलाई। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच गठबंधन की खबरों को मायावती ने एक शर्त कि आगे बेहाल  कर दिया है।  मायावती ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें सम्मानजनक सीट नहीं मिलती गठबंधन की बात फाइनल नहीं मानी जाएगी।

मंगलवार को जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि कांग्रेस के नेता आए दिन गठबंधन को लेकर जो बयान दे रहे हैं,  वैसा ही नहीं है जब तक पार्टी को सम्मानजनक सीटों का जोरा नहीं मिलता है तब तक गठबंधन की बात नहीं मानी जाएगी।

 मायावती ने कहा कि आए दिन कांग्रेस के नेता सीटों और गठबंधन को लेकर बयान दे रहे हैं जो सरासर गलत है. गठबंधन तभी संभव है जब बसपा को इन राज्यों में सम्मानजनक सीटें मिलेंगी.

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बाबत कांग्रेस समान विचार वाले राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की कवायद कर रही है.

मगर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं. लेकिन कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को रोकने के लिए बसपा के साथ मैदान में उतरने की बात कहती रही है. ऐसे में मायावती का ताजा बयान खासे मायने रखता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *