Headlines

माया देवी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार दीक्षित को संख्य योग फाउंडेशन ने सेवा एवार्ड 2026 प्रदान कर सम्मानित किया”

देहरादून।
संख्य योग फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. मुकुल शर्मा एवं अरिहंत हॉस्पिटल, देहरादून के डायरेक्ट डॉ.अभिषेक जैन ने सयुक्त रूप से माया देवी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार दीक्षित की “स्पिरिट ऑफ़ सेवा एवार्ड 2026 प्रदान कर सम्मानित किया

डॉ. अनिल कुमार दीक्षित के 125 शोधपत्र स्कोपस, एल्सवेयर जैसे अंतराष्ट्रीय डाटाबेस जर्नल में प्रकाशित हो चुके है उनके तीन पेटेंट भी ग्रांट हो चुके है
ज्ञात हो कि कोरोना काल में रोग से बचाव हेतु सोशल-डिस्टेंसिंग के कामयाब फार्मूला साबित हुआ था इसे डॉ. दीक्षित ने ही “दो गज़ क़ी दुरी छाते से होगी पूरी” का स्लोगन देकर पूरी दुनियां में कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने का एक कारगर हथियार बना दिया था

इस सम्मान पर डॉ.अनिल दीक्षित ने अपने छात्रों, शुभचिंतको, सहकर्मीगण, शिक्षकगण एवं परिवार का शुक्रिया अदा किया जिनकी वज़ह से उन्हें हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहती है जो सेवाकार्य के लिये प्रेरित करती रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *