मेरी आवाज ही पहचान है*…

*मेरी आवाज ही पहचान है*….
आज स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी की स्मृति में झांसी कल्चरल सोसायटी के तत्वाधान में संस्थापक एवं संरक्षक श्री रवि कांत दुबे जी के निर्देशन में, योग गुरु श्री श्याम बुधोलिया जी के सानिध्य एवं झाँसी कलचरल सोसाइटी के संस्थापक अध्यछ “कुमार विपिन” अग्रवाल की अध्यक्षता में, माँ सरस्वती जी के दीप प्रज्वलन के साथ, पतंजलि योग कक्ष में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ | संस्था के सम्मानित सदस्यों ने लता जी के गाये हुए गीतों को प्रस्तुत कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सर्व श्री अमित उपाध्याय ने तू जहां जहां चलेगा,
संजीव अग्रवाल ने उनसे मिली नज़र, ब्रजेंद्र श्रीवास्तव ने तेरा मेरा प्यार अमर, अजय सिसोदिया ने जिस पथ पर चला, राधा मोहन शांडिल्य ने आ जाने जा, जीतेन्द्र कुमार पाल ने ये शमा शमा है ये प्यार का, राकेश मेहरोत्रा ने तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया, प्रभात सविता लिखने वाले ने लिख डाली, सुनील कुमार ने सोलह बरस की बाली उमर, दिनेश यादव ने एक तू न मिला, जितेन्द्र जोशी ने मेरे ख्वाबों में जो आये, पवन श्रीवास्तव बिंदिया चमकेगी, बंटी वशिष्ठ ने बाहों में चले आओ, अभय अग्रवाल ने आपकी नज़रों ने समझा, मुकेश गोयल ने लग जा गले,राकेश मेहरोत्रा ने तू ने ओ रंगीले कैसा जादू किया, विपिन अग्रवाल ने ज्योत से ज्योत जलाते चलो, रविकांत दुबे ने मिलती है जिंदगी में मुहब्बत कभी कभी, प्रकाश लिखधारी ने जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं, आकाश लाक्षाकार ने जा रे जा ओ हरजाई, श्रीमती रंजना झा ने ये दिल और उनकी निगाहों के साये, श्रीमती अंजू वर्मा ने शीशा हो या दिल, सी.पी. श्रीवास्तव ने मैं तो तुम संग नैन मिलाके, दिलीप सेन ने जिंदगी प्यार का गीत है गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्य श्री निलय जैन, श्रीमती ऊषा सेन श्रीमती अनीता सोनी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक श्री ब्रजेन्द श्रीवास्तव, श्री प्रभात सविता, श्री पवन श्रीवास्तव, श्री जीतेन्द्र कुमार पाल, श्री राकेश मेहरोत्रा, श्री राकेश पांचाल, श्री अनिल मौर्या, श्री पवन झा आदि का विशेष सहयोग रहा, श्री अजय सिसोदिया ने कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के मध्य संस्था के संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम जी, सदस्य श्री दिनेश यादव, श्री आनंद सोनी, श्री संजीव अग्रवाल का जन्म दिन, उल्लास पूर्वक मनाया गया |
कार्यक्रम के अंत में सचिव श्री दीपक वशिष्ठ ने आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों एवम् आमंत्रित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *