मॉडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल्स का वार्षिकोत्सव ‘ज़ेनिथ-2026’ गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न ।

मॉडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल्स का वार्षिकोत्सव ‘ज़ेनिथ-2026’ गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न ।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री रोहिन विश्वनाथन, MGI के प्रबंध निदेशक श्री अपूर्व शुक्ला, मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंशिता विश्वनाथन तथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रत्ना विश्वनाथन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विनोद मिसुरिया, डॉ. रजत मिसुरिया, डॉ. अर्चना मिसुरिया उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में संस्था के फाउंडर चेयरमैन कैप्टेन अरविंद विश्वनाथन तथा फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती शांति विश्वनाथन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, राजस्थानी, पंजाबी एवं बंगाली लोकनृत्य, योग, नाट्य प्रस्तुति तथा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रशासक श्रीमती पूनम निगम तथा स्कूल प्रशासक श्री अतिशय मिश्रा ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *