संगठन में खुशी की लहर, समाज सेवा व पत्रकारिता में है लंबा अनुभव*
झांसी कुरैश कॉन्फ्रेंस सामाजिक संस्था (रजि.) भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट सनोबर अली कुरैशी ने कोर कमेटी की सहमति से मोहम्मद कलाम कुरैशी को प्रमोट कर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत थे।
मोहम्मद कलाम कुरैशी के राष्ट्रीय महासचिव बनने की खबर मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कलाम कुरैशी वर्षों से न केवल अपने समाज बल्कि सभी धर्मों के लोगों की सेवा में सक्रिय हैं। उन्हें कई अन्य संगठनों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त हैं कलाम कुरैशी समाज सेवा के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी अच्छा नाम रखते हैं। उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने से समाज में नई ऊर्जा और विकास की उम्मीद जताई जा रही है। वे शिक्षा, रोजगार, निकाह, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों जैसे मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखते रहे हैं इस मौके पर कोर कमेटी के निजामुद्दीन कुरैशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अकरम कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव छोटू कुरैशी, हैदर कुरैशी, चौधरी रईस कुरैशी, अकील कुरैशी, आरिफ कुरैशी, असलम कुरैशी, कमरुद्दीन कुरैशी, शाहिद कुरैशी समेत तमाम पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
