Headlines

युवा श्रद्धालुओं व विशेष सहयोगियों का किया सम्मान = भगवान जगन्नाथ सेवा समिति की बैठक में मंदिर को भव्य स्वरूप देने का लिया संकल्प

युवा श्रद्धालुओं व विशेष सहयोगियों का किया सम्मान
= भगवान जगन्नाथ सेवा समिति की बैठक में मंदिर को भव्य स्वरूप देने का लिया संकल्प

झांसी। रविवार को जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय नौराई ने की!भव्य रथयात्रा में विशेष सहयोग करने वाले युवा श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया।
बैठक में समिति सदस्यों ने बताया कि मंदिर 188 वर्ष पुराना हैं। सभी ने मंदिर का जीर्णोद्धार करने एवं भव्य स्वरूप देने हेतु संकल्प लिया। सभी भक्तों से अनुरोध किया गया कि मंदिर के इस पुनीत कार्य सभी तन, मन, धन से सहयोग करें। दुर्गा उत्सव समिति के पीयूष रावत ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार में आर्थिक सहयोग व दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं। पूर्वज तथा देवता प्रसन्न होते हैं। खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु उत्साह से सहयोग करें।इस अवसर पर अध्यक्ष संजय नौराई, पुरुषोत्तम स्वामी ,मुकेश अग्रवाल,डॉ संजय त्रिपाठी, गोकुल दुबे, अनिल नगरिया,पियूष रावत, दुष्यंत चतुर्वेदी, मनीष तिवारी,महेश सराफ , मैथिली मुद्गगील, महेंद्र भंडारी,जयदीप खरे,सत्येंद्र पुरी पवन गुप्ता, प्रभात शर्मा और ,विनोद हयारण ,विनय आनंद आदि उपस्थित रहे !शिवा नौराई,ध्रुव नौराई ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *