Headlines

रामलीला मैदान की महारैली स्थगित करें’, कारोबारियों का राहुल गांधी को खत

‘रामलीला मैदान की महारैली स्थगित करें’, कारोबारियों का राहुल गांधी को खत

दिवाली से पहले दिल्ली के कारोबारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर एक बड़ी मांग की है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली स्थगित करने की अपील की है. कारोबारियों का कहना है कि रामलीला मैदान के आसपास 20 बड़े होलसेल और रिटेल बाजार हैं. ऐसे में, रैली के कारण बाजारों में आवाजाही और कारोबार प्रभावित हो सकता है, जिससे करोड़ों के व्यापार को नुकसान होने की आशंका है.

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने अपने पत्र में राहुल गांधी से रैली को स्थगित करने की मांग की है. उनका कहना है कि भैया दूज के बाद यह रैलियां की जाएं. भैया दूज 10 नवंबर को है, ऐसे में बृजेश गोयल ने राहुल गांधी से 10 नवंबर तक रैली स्थगित करने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *