राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक हुआ माल्यार्पण

झांसी, 03 अगस्त 2026।

बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा, वरिष्ठ संघ, महिला मंडल एवं नव युवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि श्री मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती के अवसर पर आज प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क (होटल चंदेला के सामने, झांसी) स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश गुप्ता जी की अध्यक्षता, तथा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं। क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके साहित्य से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित गहोई महाकुंभ के संयोजक लखन लाल नौगरैया झांसी गहोई वैश्य पंचायत अध्यक्ष राम प्रकाश नाछोला प्रकाश गुप्ता प्रमोद कनकने मुद्दू उमेश छिरोलिया राकेश रावत नरेश गुप्ता राजू रक्सा नितिन सरावगी प्रदीप नगरिया अन्नू सेठ राजेंद्र नगरिया राजू परसर प्रकाश नौगरैया मैथिलीशरण सेठ जेपी कटारे शशि भूषण कनकने केदार पहारिया संतोष नगरिया रजनी गुप्ता राम श्री बरसैंया शकुन गुप्ता नीलिमा सराओगी कुंज बिहारी सावला कामता प्रसाद बडोनिया राजीव सहदेले उमेश चौदा मनोज रेजा महेश डेंगरे दिनेश नीखरा राजेश सेठ रामजी डेंगरे निखिल विश्वारी शिवाजी गुप्ता हर प्रसाद नीखरा संजीव पहारिया सभासद आदर्श पहारिया सभासद प्रदीप नीखरा रामगोपाल बृजपुरिया भगवानदास सेठ राजीव सोनी मयंक मोहन कनकने चंद्र प्रकाश मिसुरिया चंद्र प्रकाश बरसैंया तथा समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राकेश रावत द्वारा किया गया तथा अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए बुंदेलखंड क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने समाज में एकता, संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना को निरंतर सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *