Headlines

विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया भूमि पूजन, बरुआसागर मंडल में सड़कों के निर्माण से विकास को मिलेगी गति

विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया भूमि पूजन, बरुआसागर मंडल में सड़कों के निर्माण से विकास को मिलेगी गति

झाँसी | बबीना विधानसभा क्षेत्र के बरुआसागर मंडल में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सड़कों के नवनिर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा द्वारा किया गया। इन सड़कों में बरुआसागर नगर पालिका से खंदरी (हरपुरा) मध्य प्रदेश सीमा तक तथा एनएच-39 के किलोमीटर 14 से हनुमान खिरक (टोर) संपर्क मार्ग तक का निर्माण शामिल है।
यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा, आवागमन सुगम बनेगा और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सभी से संवाद करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि बबीना विधानसभा क्षेत्र को बेहतर सड़क, बेहतर सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *