विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहत संगोष्ठी हुई , धरोहरों के संरक्षण हेतु लिया संकल्प

( विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता की चयनित छात्राएं हुईं पुरस्कृत )
झांसी।
मानव विकास संस्थान व सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में डॉ एम एस निगम एवं अनूप बिन्दल की अध्यक्षता , प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय के दिशा निर्देशन , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका व डॉ डी के गुप्ता के सानिध्य व आतिथ्य तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के महानगर सम्पर्क प्रमुख दिनेश पाठक जी के संयोजन में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहत संगोष्ठी जिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित की गयी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्कृति सारस्वत के वन्देमातरम् गायन से किया गया तत्पश्चात् मुख्य वक्ता बुंदेलखंड महाविद्यालय की प्रोफ़ेसर ज्योति वर्मा जी ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए संगोष्ठी आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए जन जागरूकता हेतु महत्वपूर्ण क़दम उठाने की जरूरत बतायी। उन्होने कहा प्रदूषण को रोकने हेतु निम्न ग्रेट की प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की भी महती आवश्यकता है।
वक्ताओं ने अपने विचारों में यह बात प्रमुखता से रखी कि प्राकृतिक संसाधनों – जल , वायु , मिट्टी , वन और वन्य जीव की रक्षा और उनका विवेकपूर्ण उपयोग करना होगा ताकि पारिस्थितिकी तन्त्र संतुलित रहे।
संस्थान कन्वीनर व क्लब संस्थापक अशोक अग्रवाल काका ने सभी को मां के नाम न केवल एक पेड़ लगाने की शपथ करायी अपितु पौधारोपण के बाद दो साल तक उनका लालन – पालन बच्चे की तरह करते हुए उसे वयस्क होने तक ध्यान रखते हुए पेड़ बनते देखने का संकल्प कराया।
इस अवसर पर डॉ नीरज सिंह , डॉ महेन्द्र कुमार ने भी अपने विचार सांझा किये। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल , संजीव गर्ग , अनिल कुमार नायक , डॉ डी के गर्ग , डॉ के पी सिंह परमार , डॉ सुशील कुमार गुप्ता , डॉ आर के चतुर्वेदी , डॉ मिथलेश सिंह , डॉ अभिषेक साहू , डॉ गोकुल , ए एन एस अनीता लहारिया के साथ जिला चिकित्सालय के कार्यालय सहायक गण ने भी सक्रिय सहभागिता की।
संगोष्ठी के दौरान विद्यालयों में आयोजित की जा चुकी पर्यावरण संरक्षण भाषण प्रतियोगिता में एल एम पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं संस्कृति सारस्वत एवं नव्या गौतम को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक दिनेश पाठक जी ने व सभी के प्रति आभार सनशाइन क्लब के सचिव कमल निगम एडवोकेट ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *