Headlines

वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की सुविधा हेतु आधार कार्ड नामांकन/अद्यतन शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तव द्वारा प्रवर डाक अधीक्षक श्री तरुण मिश्रा की उपस्थिति में किया

वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की सुविधा हेतु आधार कार्ड नामांकन/अद्यतन शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तव द्वारा प्रवर डाक अधीक्षक श्री तरुण मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।

मुख्य कारखाना प्रबंधक ने कहा कि आधार कार्ड विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से शिविर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में आधार कार्ड नामांकन, संशोधन एवं अद्यतन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही सुविधा प्राप्त हो सके। यह शिविर 05 मई 2026 से 20 मई 2026 तक संचालित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *