झांसी । शारदा देवी डिग्री महाविद्यालय में सेवा का संकल्प अभियान के तहत वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यअतिथि के तौर पर प्रबन्धक श्री देवेन्द्र बक्शी, अध्यक्ष श्री तेजिन्दर सिंह, उपप्रबन्धक श्री उदित बक्शी व मनोनीत पार्षद बिजौली वार्ड न. 22 श्री आदर्श गुप्ता, नेता पार्षद दल नगर निगम नरेन्द्र नामदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डा० विजयेता सिंह राठौर ने छात्र-छात्राओं को सेवा संकल्प के बारे में जानकारी देकर उत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डा० राजकुमार गौतम (प्रवक्ता) एवं डा० रीझुल द्विवेदी (प्रवक्ता) ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभाग किया जिसमें हिमांशी, अनन्या पाण्डेय, निधि रायकवार, मुस्कान यादव ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण श्री शशांक गुरुदेव, डा० पूर्णिमा पाण्डेय, श्री धीरज सिंह पाल, श्री खेमराज, श्री रवि कुमार, श्रीमती सोनम, प्रतीक्षा आदि उपस्थित रहे। एन०एस०एस० के द्वितीय इकाई के स्वयंसेवक हर्षोउल्लास के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
शारदा देवी डिग्री महाविद्यालय में सेवा का संकल्प अभियान के तहत वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
