*1* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 62वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी। पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने, माओवाद के खतरे से निपटने और नशामुक्त समाज के प्रयासों की सराहना की।
*2* शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, राहुल का नाम लिए बिना कहा- प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा; जनता के बीच जाएं
*3* ‘सभी को नमस्ते, मुझे खुशी हो रही है…’, सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर मारी एंट्री, शेयर किया पहला VIDEO
*4* सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, नई किताब का वीडियो शेयर किया, यह 10 नवंबर को लॉन्च होगी
*5* सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हूती विद्रोहियों का हमला, 1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल; 16 दिन में यहां 6 बड़े हमले
*6* CJP नेता सौरव-आशुतोष दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, क्राइम ब्रांच से और समय मांगा, कल तिहाड़ से रिहा हुए; दीपके बोले- दोनों मुझसे बड़े नेता
*7* रक्षा मंत्रालय सेना के लिए ₹770 करोड़ के रडार खरीदेगा, फाइटर जेट और छोटे ड्रोन को पहचानकर ट्रैक करेंगे; हवाई खतरों से निपटने में मदद मिलेगी
*8* जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया, तुर्किये में बनी एक पिस्टल और दो IED बरामद; 60 दिनों में ऐसी 18 गिरफ्तारी
*9* इस गद्दार का सरदार कौन?’: राहुल पर भाजपा नेता गौरव भाटिया का तीखा हमला, कांग्रेस सांसद को बताया मीर जाफर
*10* दावा-प्रियंका गांधी के बेटे की प्रदर्शनी से 70 फोटो हटाईं, इनमें दिल्ली प्रोटेस्ट की भी तस्वीरें; रेहान वाड्रा बोले- कलाकारों को सेंसर किया जा रहा
*11* बेटे पर गर्व है’: रेहान की प्रदर्शनी से 70 फोटो हटाए जाने से नाराज हुए पिता रॉबर्ट वाड्रा, कहा- और जगह भी है
*12* अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत दौरे के बाद आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा और तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। रूबियो ने गुजरात के जामनगर में रिलायंस की रिफाइनरी का भी दौरा किया, जहां ऊर्जा और निवेश के अवसरों पर बातचीत हुई।
*13* अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत का दौरा पूरा कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ नजर आए। रूबियो ने अपने संदेश में भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की बात कही। रूबियो ने लिखा कि वह भारत से रवाना हो चुके हैं
*14* टाइगर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने प्रैक्टिस की थी, होटल में भी मिसफायर हुआ; 3 राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार, इनमें 7 हरियाणा से
*15* राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है। जिला परिषद सदस्यों को लेकर चल रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, बीकानेर जिले में सबसे ज्यादा 39.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जयपुर में इस दौरान 35.09 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, झालावाड़ में सबसे कम 18.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
*16* सोना 3 दिन में ₹3 हजार, चांदी ₹9 हजार सस्ती, 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.43 लाख हुई, चांदी ₹2.01 लाख पर आई
*17* सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, 73,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक नीचे; ऑटो और फार्मा शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
*===============================*
