श्रीरामलीला प्रेमनाट्य समिति की स्मारिका का विमोचन एवं वार्षिक चुनाव संपन्न*

*श्रीरामलीला प्रेमनाट्य समिति की स्मारिका का विमोचन एवं वार्षिक चुनाव संपन्न*

झांसी – श्री रामलीला प्रेमनाट्य समिति प्रेमनगर झांसी की स्मारिका का आज विमोचन हुआ वार्षिक कार्यक्रम में समिति का चुनाव हुआ एवं आगामी 20अक्टूबर 2026 को विजय दशमी समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुयी आज वार्षिक चुनाव में महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह यादव (बबली), अध्यक्ष रामआसरे गुप्ता, मुख्य संरक्षक पं. मैथलीशरण मुदगिल, प्रबंधक ठा.अरुण सिंह समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्य चुने गए। सर्व सम्मति से सभी विषयों पर सहमति हुयी। समिति की वार्षिक स्मारिका का विमोचन हुआ जिसमें कैलाश नारायण मालवीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रवण तिवारी महामंत्री, अंकुर नरेश ठेकेदार, इन्द्रपाल सिंह खनूजा, दीपचंद्र, शोभाराम राय, महेश साहू, नरेश मिश्रा ठेकेदार, विश्वनाथ मिश्रा, चंद्रमोहन तिवारी, अंकुर जायसवाल, संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे व संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी मुख्य संचालक ने किया अंत में आभार संदीप साहू नगरा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *