श्री लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर, झांसी में 40 लाख रुपए से नवनिर्मित आर्टिस्टिक फ्लोर एरिना का लोकार्पण* _एमएलसी श्री रामतीर्थ सिंघल ने किया उद्घाटन, कहा – आधुनिक सुविधाएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएंगी_

*श्री लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर, झांसी में 40 लाख रुपए से नवनिर्मित आर्टिस्टिक फ्लोर एरिना का लोकार्पण*
_एमएलसी श्री रामतीर्थ सिंघल ने किया उद्घाटन, कहा – आधुनिक सुविधाएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएंगी_

*झांसी, 18 अगस्त 2026*
शहर की ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित खेल संस्था *श्री लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर, झांसी* के जिमनेशियम हॉल में खिलाड़ियों की सुविधाओं में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। संस्था परिसर में विधायक निधि से निर्मित *नवनिर्मित आर्टिस्टिक फ्लोर एरिना* का लोकार्पण आज मुख्य अतिथि *श्री रामतीर्थ सिंघल जी, सदस्य विधान परिषद, उ0प्र0* द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष *श्री अशोक कुमार गुप्ता जी* ने की।

*आधुनिक सुविधा से मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण*
लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामतीर्थ सिंघल जी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह आर्टिस्टिक फ्लोर एरिना जिम्नास्टिक और अन्य इंडोर खेलों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि *श्री लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर* झांसी की एक ऐतिहासिक संस्था है, जिसकी स्थापना 1933 में महारानी लक्ष्मी बाई की स्मृति में हुई थी। संस्था लंबे समय से जिम्नास्टिक, मलखम, हॉकी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों को बढ़ावा देती आ रही है।

*युवा खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच*
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि नई खेल सुविधाओं के विकास से झांसी और पूरे बुंदेलखंड के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि आर्टिस्टिक फ्लोर एरिना के शुरू होने से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

*इस अवसर पर
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं श्री लक्ष्मी बाई बाल मंदिर के अध्यक्ष संजय पटवारी, श्री नाथूलाल मटवा, प्रभात सक्सेना, के0के0 गुप्ता, के0के0 अग्रवाल, धर्मेन्द्र कुशवाहा, गजानन खानवलकर, संतोष गुप्ता, मंगल सिंह कुशवाहा, चुन्नीलाल अग्रवाल, नारायण दास पटेरिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, गिरिजा शंकर तिवारी, सुबोध खांडेकर, रामसिंह सिकोरिया, माला मल्होत्रा, महेश चन्द्र अग्रवाल, रमाशंकर शर्मा, रोहित प्रकाश गुप्ता, सुनील भानू, रघुवीर रावत, देवी प्रसाद दीक्षित, अखिलेश साहू, रामबाबू कुशवाहा, मनीष कोष्ठा, अमन गौतम, शिवानी पाठक, चंचल पाठक, काजल कुशवाहा, ऋतु प्रजापति एवं अजित त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक *श्री केशव कुमार जी* ने किया। अंत में महामंत्री *श्री जगदीश कौशल जी* ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।


*जारीकर्ता:*
जगदीश कौशल
महामंत्री
श्री लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *