Headlines

सपाईयों ने तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाकर विचार गोष्ठी की

*झांसी।* सामाजिक एकता को शांति, प्रेम व भाईचारा का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध की जयंती सपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनी। वक्ताओं ने बुद्ध के विचारों को आत्मसात करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ नेता संजय पाल रहे। कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित तथागत गौतम बुद्ध की जयंती पर विचार गोष्ठी की इस अवसर पर मुख्य वक्ता संजय पाल ने बताया कि नेता जी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव हमेशा महापुरुषों का सम्मान करते थे आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उन्ही के पदचिन्हों पर चलकर महापुरुषों की जयंती मनाकर समाजवादी कार्यकर्ताओं को उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज को मुख्यधारा से जोडने का प्रयास करते रहे। उन्होंने बताया कि बुद्ध ने दु:ख के भीतर से अधिक बाहरी कारणों की खोज कर उसका निदान किया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा ने गौतम बुद्ध पर विचार रखते हुए बताया कि जिस तरह से गहरी झील निर्मल एवं प्रशांत होती है ठीक उसी प्रकार प्रज्ञावान पुरुष भी पूरी तरह तब शांत होता है जब वह धम्म देशना सुनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवजन सभा जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि घृणा को प्यार से जीतो, बुराई को भलाई से जीतो, कंजूसी को उदारता से तथा झूठ को सच्चाई से जीतो। इस दौरान महिपत झां, अमर यादव, नीरज यादव नीलू, आरिफ खान, दिलीप यादव, अमित यादव, मोहर सिंह राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव राधे लाल बौद्ध ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *