सीएमओ कार्यालय में संपन्न हुई विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम की कार्यशाला*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम की कार्यशाला से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति

*–:: प्रेस विज्ञप्ति::–*

*सीएमओ कार्यालय में संपन्न हुई विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम की कार्यशाला*

*9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक से किया जाएगा आच्छादित*

*रतौंधी, डायरिया, निमोनिया, कुपोषण को दूर करती है विटामिन ए की खुराक- डॉ शिशिर पुरी*

*अभियान में एनीमिया मुक्त भारत की गतिविधि भी होगी संचालित – डॉ रविशंकर*

*जनपद के 225790 बच्चों के लिए चलाया जाएगा अभियान*

*झांसी दिनांक 9 जून 2026*

प्रत्येक वर्ष दो चरणों में 6 माह के अंतराल पर होने वाले विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन सीएमओ कार्यालय झांसी में संपन्न हुआ, यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किए जाने हेतु वर्ष में दो बार 6 माह के अंतराल पर विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम संचालित किया जाता है। 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दिए जाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है और वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं। विटामिन ए की खुराक लेने से बच्चों में रतौंधी, अंधापन, बिटाॅट स्पाॅट, डायरिया, निमोनिया, कुपोषण, प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि से बचाव संभव हो पाता है। इसी प्रकार एनीमिया (खून की कमी) के कारण बच्चों के आरंभिक जीवन में शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है, जिसका प्रभाव भविष्य में भी पड़ता है। इसलिए 6 माह के शिशुओं से लेकर 59 माह (5 वर्ष) के बच्चों में एनीमिया से बचाव के लिए एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 6-59 माह की आयु के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सिरप दिया जाता है। इस अभियान में क्षेत्रीय आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पांच वर्ष तक के बच्चों की सूची तैयार की जाएगी एवं प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आयोजित टीकाकरण सत्र पर विटामिन ए की खुराक तथा आयरन फोलिक एसिड सीरप दिया जाएगा। सत्रों का पर्यवेक्षण ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एआरओ, बीपीएम, बीसीपीएम, क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने बताया कि दिनांक 10 जून 2026 से विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम एवं एनीमिया मुक्त भारत की गतिविधियां संचालित की जाएगी। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सीरप सप्ताह में दो बार, गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां प्रतिदिन, प्रजनन आयु वर्ग की 20-24 वर्ष की महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां साप्ताहिक आधार पर, स्कूल जाने वाले कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की गुलाबी गोली तथा कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की नीली गोली साप्ताहिक आधार पर खिलाई जाती है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा तैयार ड्यू लिस्ट 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों की सूची के अनुसार एएनएम द्वारा उपकेंद्र क्षेत्र के लक्षित बच्चों के अभिभावकों को विटामिन ए की खुराक, वजन, विटामिन ए के लाभ, स्तनपान व पूरक पोषाहार संबंधी लाभ से अवगत कराते हुए सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

सीएमओ कार्यालय में संपादित विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम की कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अंशुमान तिवारी, ब्लॉक अधीक्षक डॉ वैभव पुरोहित, डॉ के के राजपूत, डॉ विमल कुमार, डॉ ओ पी राठौर, डॉ एम पी राजपूत, डॉ सुमित मिसुरिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, अपर शोध अधिकारी श्री लाखन सिंह, सहायक शोध अधिकारी, डीआईसी रामबाबू कुमार, विद्या वर्मा, श्री राम किशोर, श्री अनिरुद्ध शुक्ला, श्री शिवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *