भामाशाह जयंती पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
झांसी।
महान दानवीर एवं समाजसेवी भामाशाह की जयंती के अवसर पर सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के तत्वाधान में व्यापारियों द्वारा श्रद्धापूर्वक उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने भामाशाह के जीवन एवं उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर व्यापारी नेता पंकज शुक्ला ने कहा कि भामाशाह त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने समर्पण से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस मौके पर व्यापारियों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। व सीपरी बाजार महासमिति के अध्यक्ष अजय चड्ढा एवं ,सुभाष मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलबाग सिंह भुसारी की अध्यक्षता में भामाशाह जयंती मनाई गई इस मौके पर कमल मल्होत्रा,गुरविंदर सिंह सब्बरवाल,मनीष अग्रवाल,प्रिंस भुसारी,अजय तिवारी,मुकेश सेठी,सुरेश अग्रवाल,विवेक जैन ,संजय चड्ढा,अभिषेक सिंह, विकास चौरसिया,सुरेश शर्मा, नाटी भुसारी,दीपक भाटिया,रिंकू अरोरा,विजय चंगानी,अमर सोनी,अकील खान,यासीन खान आदि उपस्थित रहे।
सीपरी बाजार के व्यापारियों ने मनाई भामाशाह जयंती
