नोएडा ‘: सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिंघल की हत्या,खुद की कोठी के अंदर पढ़ी मिली रेनू सिंघल की लाश,रेनू सिंघल के पति पर हत्या की जताई जा रही आशंका,पति के साथ पॉश सेक्टर की कोठी में रहती थी मृतका,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाज़ा तोड़कर निकाला शव,सूचना मिलने पर DCP समेत वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे,मृतका वकील रेनू सिंघल के बच्चे विदेश में रहते हैं,सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-30 स्थित कोठी की घटना।
*लखनऊ: थाना आशियाना पुलिस टीम व डीसीपी क्राइम टीम पूर्वी की संयुक्त टीम द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर, षड्यंत्र रचकर रच कर, अश्लील वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए करोड रुपए की मांग करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार* पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री एसबी शिरडकर व पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री हृदेश कुमार के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी श्री सैय्यद अली अब्बास के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कैंट श्री अभिनव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना आशियाना अनिल कुमार पांडे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरोध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक अभियुक्त गौरव नारायण शर्मा, पुत्र स्वर्गीय केशव नारायण शर्मा, निवासी संजय गांधी मार्ग, आजाद नगर, थाना कृष्णा नगर व दो अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों पर धारा 328/504/506/384/323/120बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
आपको बता दें गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पहले तो आवेदक/वादी को अपने घर पर बुलाकर, पूर्ण नियोजित तरीके से चाय बनाकर, उसमें नशीला पदार्थ डालकर, पिलाया, जिसके बाद पीने से वादी नशे में हो गया। अभियुक्त के साथी विजय जायसवाल व गौरव नारायण शर्मा उसी वक्त वहां आ गए, जिनसे वादी परिचित नहीं था। विजय जायसवाल ने एक योजना के तहत अपने फोन में वादी की अश्लील वीडियो बनाई और इसी वीडियो के माध्यम से अभियुक्तगणों द्वारा पहले तो 30 लाख रुपए की मांग की गई और न देने पर वीडियो सोशल मीडिया व आवेदक/वादी के परिवार वालों को भेजने व फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। वादी एक सामाजिक व्यक्ति होने तथा लाज के दर से बचने के लिए, अभियुक्तों को 30 लख रुपए दे दिया। इसके बाद पुनः 25 लाख रुपए की मांगे की गई, जिसे वादी ने उन्हें फिर से दे दिया। इस प्रकार से वादी ने अभियुक्तों को कल 55 लाख रुपए दे दिए थे।
इसके बाद गौरव नारायण शर्मा व दोनों महिला अभियुक्ता ने पुनः वादी को मुकदमा में फसाने की धमकी देते हुए, लगातार ब्लैकमेल किया और बदनाम करने की बात करते हुए, इस बार 6 करोड रुपए मांग लिए थे, अब उक्त षड्यंत्र में गंभीर रूप से फस जाने के कारण वादी/आवेदक के पास कोई विकल्प नहीं था। विकल्प ना होने के कारण आवेदक/वादी ने थाना आशियाना में मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके परिणाम स्वरूप थाना पुलिस आशियाना पुलिस टीम व क्राइम टीम डीपी पूर्वी के संयुक्त टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों गौरव नारायण शर्मा व दोनों महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।
*थाना आशियाना पुलिस टीम से* उप निरीक्षक संदीप कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक संत प्रकाश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र गुर्जर, अभिषेक पटेल, प्रतिभा सिंह व दीप्ति कुशवाहा शामिल थे।
*डीपी पूर्वी क्राइम टीम से* मनोज कुमार सिंह, परशुराम राय, अजय तेवतिया, हरीकिशोर, रिंकू कुमार, राहुल पांडे व हितेश चौधरी शामिल थे।
