Headlines

27 वर्षों की शिक्षकीय सेवा के साथ रचा सफलता का नया इतिहास, निमिषा सेन श्रीवास्तव ने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की स्पेशल TET परीक्षा

झाँसी। शिक्षा के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कंपोजिट विद्यालय पलिंदा की सहायक अध्यापिका श्रीमती निमिषा सेन श्रीवास्तव ने स्पेशल TET परीक्षा 106 अंकों के साथ उत्तीर्ण कर अपनी 27 वर्षों की शिक्षकीय सेवा में एक और उपलब्धि जोड़ दी है।

श्रीमती सेन श्रीवास्तव ने अपनी 27 वर्षों की सेवा के दौरान विद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। विद्यालय के प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों को संपन्न करने के साथ-साथ उन्होंने बच्चों का शिक्षण कार्य कभी प्रभावित नहीं होने दिया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहीं।

अपने लंबे शिक्षकीय अनुभव, निरंतर अध्ययन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने स्पेशल TET परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनका मानना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और एक शिक्षक को जीवनभर विद्यार्थी बने रहना चाहिए।

शिक्षण कार्य के साथ-साथ श्रीमती सेन श्रीवास्तव सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं तथा समाज के विभिन्न कार्यों में अपना सहयोग और सेवा प्रदान करती रही हैं।

उनके पति श्री राजेंद्र निगम आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। उनके बड़े पुत्र आदर्श मोहन निगम इलाहाबाद हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली में अधिवक्ता के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं तथा सर्विस मैटर्स, आयकर, NCLT एवं GST से संबंधित मामलों की पैरवी करते हैं। उनके छोटे पुत्र सुरेश मोहन निगम चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *