4077 किशोरियों को लगाया जा चुका है एचपीवी का टीका – डॉ शिशिर पुरी*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा एचपीवी टीकाकरण से संबंधित जारी की गई प्रेस विज्ञप्

*जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार*

*4077 किशोरियों को लगाया जा चुका है एचपीवी का टीका – डॉ शिशिर पुरी*

*विकासखंड बड़ागांव में सर्वाधिक 928 किशोरियों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन – डॉ रविशंकर*

*जनपद के 157 सत्र स्थलों पर आज किया गया एचपीवी टीकाकरण*

*प्रदेश में 8 लाख से अधिक किशोरियों को लग चुकी है एचपीवी वैक्सीन*

*झांसी दि०- 7 अगस्त 2026*

जनपद झांसी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन के टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी है। 4000 से अधिक किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है, यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि 14 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली किशोरियों को प्रदेशस्तर पर व्यापक रूप से एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश में 8 लाख किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जनपद झांसी में भी 4077 किशोरियों का एचपीवी का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। जागरूक माता-पिता एवं अभिभावक स्वयं सत्र स्थल पर उपस्थित रहकर अपनी बेटियों का टीकाकरण करवा रहे हैं।
अभियान के पर्यवेक्षण हेतु ग्रामीण इकाइयों में एएनएम के माध्यम से कराए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सीएमओ ने विकास खंड बबीना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलौरा, कलावती इंटर कॉलेज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय डगरिया रुंद में संचालित टीकाकरण सत्र स्थलों का निरीक्षण किया। सत्र स्थल पर डॉ सुमित मिसुरिया अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना के नेतृत्व में एएनएम श्रीमती निधि श्रीवास्तव एवं श्रीमती मृदुला शाही द्वारा किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने बताया कि जनपद में विकासखंड बड़ागांव के अंतर्गत सर्वाधिक 928 किशोरियों को, चिरगांव में 631, बबीना में 558, मऊरानीपुर में 498, बंगरा में 483, मोंठ में 280 गुरसराय में 232 एवं बामौर में 139 सहित नगर क्षेत्र में किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है एवं किशोरियों को भविष्य में होने वाले बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के लिए यह टीका लगना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *