———————————
*Evng. Bullet News (5238)*
*सोमवार, 24 फरवरी 2025*
———————–
*खास खबर👇*
A. *SC में बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा से जुड़ी याचिका खारिज: कोर्ट बोला- दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं कर सकते।*
B. *बांग्लादेश में एयरबेस पर भीड़ का हमला, जवानों ने की कई राउंड फायरिंग; एक की मौत और कई घायल।*
———————–
*प. बंगाल👇*
C. *सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की 8 घंटे की ड्यूटी अनिवार्य, सरकारी अस्पताल के 30 KM के दायरे में कर सकेंगे निजी प्रैक्टिस, बोलीं ममता बनर्जी।*
D. *TMC में iPack की भूमिका की जा रही सीमित, संगठन के काम में नहीं होगा दखल, कई पार्टी नेता जता चुके असंतोष।*
E. *गुजरात घूमने गए बर्दवान के 5 लोगों की मौत, डंपर-कार में भिड़ंत से हादसा।*
F. *पूर्व मेदिनीपुर: रामनगर कृषि विकास समिति के चुनाव में BJP धराशाई, सभी 9 सीटों पर जीती तृणमूल।*
———————–
*देश-विदेश👇*
G. *भागलपुर में PM मोदी ने नीतीश कुमार को बताया लाडला मुख्यमंत्री: बोले- जो पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो परिस्थितियों को नहीं बदल सकते।*
H. *चेन्नई में महिला शिक्षक सस्पेंड, हिंदी कविता न सुनाने पर 3 साल की बच्ची को पीटा था।*
I. *JEE मेन्स सेशन-1 पेपर 2 रिजल्ट: महाराष्ट्र के नील B.Arch में 100% के साथ टॉपर, UP के आरव गर्ग का 99.99 परसेंटाइल स्कोर।*
J. *राजस्थान: बाड़मेर में ई-मित्र संचालक ने सुसाइड का लाइव वीडियो बनाकर दी जान, लव अफेयर की वजह से की आत्महत्या।*
K. *यूपी: वाराणसी जंक्शन पर महिला को आया हार्ट अटैक; GRP इंचार्ज ने सीपीआर देकर बचाई जान।*
L. *चुनाव आयोग 4-5 मार्च को आयोजित करेगा दो दिवसीय सम्मेलन, ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद पहला कदम।*
M. *जर्मनी में आम चुनाव- चांसलर शोल्ज हारे: विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी सबसे आगे, 630 में से 208 सीटों पर जीत; किसी पार्टी को बहुमत नहीं।*
———————–
*व्यापार-बाजार👇*
*सेंसेक्स 856 अंक गिरकर 74,454 पर बंद, निफ्टी 242 अंक नीचे 22,553 पर आया।*
———————–
*(सच्ची-अच्छी ताजा खबरें)*
