Inझांसी। देश में पेट्रोल के बढ़ते दाम से जहां जनता परेशान है तो वहीं पेट्रोलियम मंत्री अंतर्राष्ट्रीय बाजार के दामों में बढ़ोत्तरी का हवाला देकर अपना बचाव कर रहे है। एक कार्यक्रम में शामिल होने झांसी पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे है। इससे पहले दाम में गिरावट भी आई है। दामों में प्रतिदिन उछाल और गिरावट आती है उसी को ध्याम में रखते हुए आज हम प्रतिदिन पेट्रोल के दाम निर्धारित करते है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार के दाम बढ़ हैं। जिस कारण पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।
में नोट की किल्लत पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि नोटों की कोई कमी नही है। 2000 के नोटों को नहीं दबाया जा रहा है। सरकार कड़ाई से काम कर रही है। जो लोग उसे दबाये हुए है उनके खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।
इसके साथ ही उन्होंनें बताया कि ग्राम स्वराज के अंर्तगत देश में स्वच्छता दिवस मना रहे हैं। जिसके अंतर्गत देश की जनता को स्वच्छता के लिए जागरुक किया जा रहा है। घर-घर शौचालय बनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
