Headlines

आज दिनांक 5.10.2026 को आर्यकन्या महाविद्यालय में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान (जागरूकता अभियान) का आयोजन महाविद्यालय में कराया गया ,

आज दिनांक 5.10.2026 को आर्यकन्या महाविद्यालय में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान (जागरूकता अभियान) का आयोजन महाविद्यालय में कराया गया ,जिसके अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाएं (छात्रवृत्ति, फेलोशिप ,कौशल विकास, रोजगार) की जानकारी छात्राओं को एक ही जगह उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्य डॉक्टर स्वाति भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, प्राचार्य जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें छात्रवृत्ति, फेलोशिप, रोजगार कौशल विकास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं के लिए स्वरोजगार कौशल विकास और स्टार्टअप के लिए विभिन्न पहल की जा रही है एवं राज्य में स्टार्टअप सहायता और रोजगारपरक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है इन योजनाओं के माध्यम से छात्राएं रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं,इस कार्यक्रम के वक्ता डॉ नरेंद्र साहू रहे, जिन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रमुख योजनाओं के विषय में छात्राओं को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जैसे-प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना, जम्मू कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना, उत्तर प्रदेश सरकार की प्री मैट्रिक योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप, मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप, बोस नेशनल फेलोशिप,नेशनल फेलोशिप फॉर एससी ,नेशनल फेलोशिप फॉर ओबीसी एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, पीएम विद्यालक्ष्मी योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना, शिल्पकार प्रशिक्षण योजना आदि के विषय में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई, कार्यक्रम में समस्त प्रवक्ता गण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर वर्षा गोस्वामी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *