संघर्ष सेवा समिति ने बेटी को उपहार भेंट कर ससम्मान किया विदा, डॉ. संदीप सरावगी ने निभाया अभिभावक का फर्ज
झाँसी। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। कैंट स्कूल के पीछे बंगला नंबर 46, सदर बाजार निवासी श्रीमती रंजना पत्नी पूरन की बेटी हेमलता को डॉ. संदीप सरावगी ने आत्मीयता और सम्मान के साथ विदा किया।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी की ओर से बेटी हेमलता को पार्लर से तैयार करवाया गया तथा ब्रीफकेस सहित विभिन्न उपहार भेंट किए गए। उन्होंने बेटी को शुभकामनाएं देते हुए उसके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समिति की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक जिम्मेदारी केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मान, अपनापन और खुशियों के पल देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
संघर्ष सेवा समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सहयोग, संवेदना और सम्मान के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है।
इस अवसर पर सुशांत गुप्ता, राजू सेन, बसंत गुप्ता, प्रीति, अंजली, मुस्कान, संदीप नामदेव, अनुज ठाकुर, दीपक, सोनू आदि उपस्थित रहे।
