( अर्शिया प्रथम , कृतिका द्वितीय , परिधि तृतीय व मिस्टी को सांत्वना)
झांसी । दीपांजलि के तहत मानव विकास संस्थान के संयोजन में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में आज सदर बाजार चौराहे पर रानी की प्रतिमा तले शिव मंदिर पर रानी झांसी स्वरूप प्रतियोगिता ” मैं ही सर्व श्रेष्ठ रानी” का फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी आगंतुकों व दर्शको और श्रोताओं का मन मोह लिया।
आरम्भ में पदाधिकारियों के साथ सबसे छोटी रानी स्वरूप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तपश्चात फाइनल मुकाबले की रानी स्वरूपों की प्रस्तुतियां दर्शकों ने खूब सराही।
मानव विकास संस्थान के कोर कमेटी चेयर मैन डॉ ध्रुव सिंह यादव ने कहा इस बार चौराहे पर कार्यक्रम के आयोजन होने से आम जनता ने कार्यक्रम का अधिक लुफ्त उठाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गोयनका पब्लिक स्कूल व जवाहर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को अति सुन्दर व उत्तम बना दिया।
संस्थान के ध्रुव यादव , संजय कुमार शुक्ला , महाविद्यालय के पूर्व प्रिंसिपल डॉ एस एस सिंह , पूजा मल्होत्रा , विष्णु दयाल अग्रवाल , राजेश कुमार अग्रवाल , शशि गुप्ता , श्रीमती सुनीता अग्रवाल , सुमन्त चतुर्वेदी , राम अग्रवाल , सतीश चौधरी व पूर्व सैनिक कल्याण संस्था आदि ने अतुलनीय सहयोग किया।
निर्णायकों द्वारा कठिन निर्णय लेते हुए अन्तिम प्रस्तुति उपरान्त अर्शिया जवाहर पब्लिक स्कूल को प्रथम , कृतिका आर्य कन्या इण्टर कॉलेज को द्वितीय , परिधि मांटेसरी स्कूल को तृतीय व मिस्टी ओम शान्ति किड्स को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किये गये। सभी स्कूलों की श्रेष्ठ रानियों को विद्यालय की रानी का खिताब भी प्रदत्त किया गया।
गोयनका पब्लिक स्कूल की मानवी , हाफिज सिद्धिकी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की रितु व महारानी लक्ष्मी बाई इण्टर कॉलेज की प्रसिद्धि सक्सेना आदि ने अपने विद्यालय की श्रेष्ठ रानी का पुरस्कार प्राप्त किया।
संचालन समन्वयक प्रो. ज्योति वर्मा ने व सभी के प्रति आभार सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
जवाहर पब्लिक स्कूल की अर्शिया ने जीता “मैं ही सर्व श्रेष्ठ रानी” झांसी एवार्ड
