कमलनाथ को मिल सकती है मप्र कांग्रेस अध्यक्ष की कमान!

नई दिल्ली 25 अप्रैलः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मप्र मे प्रदेश अध्यक्ष की कमान कमलनाथ को सौंपने की तैयारी कर ली है। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।

मप्र मे इस साल चुनाव होना है। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। ज्योतिदात्यि सिंधिया के अलावा दिग्विजिय सिंह भी पद के लिये दावेदार माने जा रहे हैं।

कमलनाथ का पलड़ा भारी माना जा रहा है। बीते दिनो  कांग्रेस के महाधिवेशन मंे राहुल गांधी ने कमलनाथ की जमकर तारीफ की थी। इससे संभावना प्रबल होने लगी है कि कमलनाथ को ही प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपी जा सकती है।

कांग्रस राज्य मे होने चुनाव से पहले घर को ठीक कर कड़ी चुनौती पेश करते हुये सत्ता मे वापसी का प्रयास कर रही है।

प्रदेश मे भाजपा व कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन होने वाले नेताओ की चुनाव मे अहम भूमिका रहेगी। पिछले दिनो की भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *