नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव यादव की सड़क हादसे में मौत

कुशीनगर| वर्ष 2002 में दिल्ली के चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी चौराखास थाना क्षेत्र के तरुबनवा के कुमबिया टोला निवासी सुखदेव यादव (55) कि मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई| फाजिलनगर कस्बे के बघौचघाट मोड पर एक स्कार्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी|
इस हादसे में सुखदेव के दो साथी उसके गांव के ही विजय गुप्ता(45) और भगवत सिंह(50) भी गंभीर रूप से घायल हो गए| उनका इलाज चल रहा है| हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गया | पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है| सुखदेव तिहाड़ जेल में 20 वर्ष की सजा काटने के बाद चार माह पूर्व ही रिहा होकर लौटा था | सुखदेव अपने गांव के ही विजय और भागवत के साथ किसी रिश्तेदारी में गया था| वहां से तीनों एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *