ऑडिशन के बहाने बंधक 17 बच्चों को छुड़ाया, आरोपी ढेर

मुंबई | वेब सीरीज के लिए ऑडिशन के बहाने बुलाकर स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बना लेने का आरोपी रोहित आर्य (50) पुलिस फायरिंग में मारा गया| इससे पहले, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों वह दो अन्य को सुरक्षित छुड़ा लिया था|
पुलिस के मुताबिक, पुणे निवासी रोहित आर्य ने वीडियो जारी कर बच्चों को वेब सीरीज में अभिनय के लिए ऑडिशन पर बुलाया था| उसने 15 साल की उम्र के करीब 100 बच्चों को बुलाया था| मैं लड़की लड़कियां दोनों थे| बाद में उसने 17 बच्चों वह दो अन्य लोगों को बंधक बना लिया | पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने बताया, दोपहर करीब 1:30 बजे महावीर क्लासिक बिल्डिंग में आरए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने की सूचना मिली | पवई पुलिस के अधिकारी तुरंत प्रतिक्रिया दल, बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे| अपहरणकर्ता के पास एक एयर गन और कुछ रसायन भी थे| इसलिए वेहद सावधानी से ऑपरेशन चला कर बच्चों को मुक्त कराया गया|
पुलिस की गोलाबारी में घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण ने बताया, सभी बच्चे सुरक्षित हैं, उन्हें अभिभावकों को सौंप दिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *