झाँसी | पुनावली में फर्नीचर का काम कर वापस लौट रहे स्कूटी सवार दो दोस्त सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए | हंसी में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है| दुर्घटना बुधवार रात रक्सा हाईवे पर हुई| युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया|
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के हंसारी में रहने वाले मुकेश अहिरवार ने बताया कि बेटा अच्छे अहिरवार (18) फर्नीचर का काम करता था|रक्सा के पुनावली ने दोस्त हर्ष के साथ काम करता था | बुधवार रात को दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे| रास्ते में रक्सा हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी असंतुलित होकर पास में लगे खंभे से टकरा गई | इससे दोनों घायल हो गए|
अच्छे के सिर में चोट लगी थी| हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस और राहगिरो की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने अच्छे को मृत घोषित कर दिया| अच्छे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
तेज रफ्तार स्कूटी खंभे से टकराई एक की मौत
