रास पूर्णिमा को पूर्ण होगी बुंदेलखण्ड धर्माचार्य की 41दिवसीय एकांत साधना

रास पूर्णिमा को पूर्ण होगी बुंदेलखण्ड धर्माचार्य की 41दिवसीय एकांत साधना

झांसी। सिविल लाईन ग्वालियर रोड स्थित कुंजबिहारी मंदिर में शारदीय नवरात्रि से प्रारम्भ हुई गुरुदेव भगवान, बुंदेलखण्ड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज की 41दिनों की एकांत साधना कार्तिक रास पूर्णिमा बुधवार, 5 नबम्वर को प्रात: 9 बजे पूर्ण होगी। प्रात:काल 9 बजे साधना कक्ष से बाहर निकलकर महाराजा श्री भगवान कुंजबिहारी सरकार की श्रृंगार आरती करेंगे।तदुपरांत हवन पूजन होगा तराय दोपहर 12 बजे साधु संत एवं विप्रजनों का भंडारा प्रसादी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *