UIDAI ने ये साफ कर दिया कि 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक कर लें वरना 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड बंद हो जाएगा. यानी आपका पैन कार्ड Inactive हो जाएगा. पैन कार्ड बंद होने से टैक्स भरना, बैंक से जुड़े जरूरी काम, फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन मुश्किल होने वाला है.
शाम की.देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!
👇
=================================
*1.* भारत के टॉप 1% अमीरों की दौलत में बंपर उछाल! 2000 से 2023 के बीच 62% बढ़ी संपत्ति, G20 रिपोर्ट में हुआ खुलासा।
*2.* दुबई से लापता हुआ महादेव बेटिंग एप का मुख्य आरोपी रवि उप्पल, प्रत्यर्पण को लेकर भारत की उम्मीदों को झटका।
*3.* SIR के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, रेड रोड से जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी तक TMC का विशाल जुलूस, शामिल हैं अभिषेक, फिरहाद सहित कई नेता।
*4.* TMC के 3 विधायकों सुब्रत मंडल, बिभास सरदार और फिरदौसी बेगम को ED के नाम पर महाराष्ट्र से गिरफ्तारी की धमकी, FIR दर्ज।
*5.* SIR की दहशत! हावड़ा के उलबेड़िया में 30 वर्षीय व्यक्ति ने दस्तावेज़ में नाम की स्पेलिंग में गलती के कारण की आत्महत्या, फंदे से लटका शव बरामद।
*6.* ‘पार्टी चाहेगी तो मैं बनूंगा मुख्यमंत्री’, मिथुन चक्रवर्ती के बयान से बंगाल BJP में हलचल।
*7.* दुर्गापुर में प्रस्तुति देते समय मंच पर अचानक गिर पड़ा शुभाशीष ठाकुर नामक अभिनेता, हार्ट अटैक से मौत।
*8.* SIR प्रक्रिया शुरू होते ही कई नई शिकायतें लेकर CEO ऑफिस पहुंचे शुभेंदु।
*9.* मोदी सरकार की ‘तेल-नीति’, US से ऑयल इंपोर्ट 4 साल में सबसे ज्यादा, रूस से भी कम नहीं हुई खरीदारी।
*10.* बिहार: ललन सिंह पर चुनाव आयोग ने FIR कराई: केंद्रीय मंत्री बोले थे- वोटिंग के दिन कुछ नेताओं को घर से निकलने मत देना; JDU बोली- वीडियो से छेड़छाड़।
*11.* सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो के मामलों के दुरुपयोग पर जताई गहरी चिंता, कहा- जागरूकता की सख्त जरूरत।
*12.* महाराष्ट्र: शाम 4 बजे स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है चुनाव आयोग।
*13.* गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 1796 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना।
*14.* BJP सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार।
*15.* वर्दी की आड़ में कमाई 100 करोड़ की संपत्ति, कानपुर में तैनात रहे डिप्टी SP ऋषिकांत शुक्ला निलंबित।
*16.* फिलीपींस में ‘कालमेगी’ तूफान ने मचाया कोहराम, 2 की मौत; जमा भारी मलबा, तैरती दिख रही गाड़ियां।
===============================
