तकनीकी खराबी से दिल्ली में 800 और अमौसी हवाईअड्डे पर 45 उड़ाने प्रभावित

न्यू दिल्ली /लखनऊ | हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खराबी आने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 800 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई,जबकि कम से कम 20 उड़ाने रद्द करती है |वही, लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर 45 उड़ाने प्रभावित हुई | इससे हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी |
लखनऊ में सैकड़ो यात्री टर्मिनल पर फंसे रहे, जबकि कई विमान रनवे और ऐप्रेन पर हीं खड़े रहे | यात्रियों ने हंगामा भी किया|
इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और आकसा और ने कहा, हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में खराबी कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हुई | भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने देर रात बताया कि रात 8:56 बजे सिस्टम में खराबी दूर कर ली गई और जल्द ही उड़ने सामान्य हो जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *