खुशखबरी: महानगर के 50000 लोगों को अब मिलेगा साफ पानी

झाँसी | दतिया गेट बाहर स्थित फिल्टर से अब पहले से अधिक साफ पानी की आपूर्ति होगी| इसके लिए यहां नई तकनीक पर आधारित नया प्लांट लगाया गया है| शनिवार को इसका ट्रायल रन भी पूरा हो गया| अगले माह से इससे जलापूर्ति आरंभ होगी | जल संस्थान अफसर के मुताबिक, नए प्लांट की मदद से पीला पानी आने की शिकायत भी खत्म हो जाएगी| नए प्लांट से 10000 से अधिक घरों तक स्वच्छ पानी जाएगा| करीब 50000 आबादी साफ पानी पी सकेगी|
पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में दतिया फिल्टर से जलापूर्ति होती है | इसके लिए जल संस्थान पहुंज नदी से पानी लेकर उसे पहले फिर फिटकरी से शुद्ध करता है| इसके बाद इसकी मोहल्ले में आपूर्ति होती है|
इस रीति से साफ होने वाले पानी में अक्सर पीले पानी की शिकायत होती थी| खासतौर से गर्मी एवं बारिश के दिनों में यह शिकायतें बढ़ जाती थी | अधिकांश इलाकों में यह शिकायत रहती है| फिटकरी बढ़ाने पर भी समस्या दूर नहीं होती थी|
अब इस समस्या को दूर करने के लिए जल संस्थान ने नया पॉलीमर डोजिंग प्लांट स्थापित किया है| इसमें नदी के पानी को ऑर्गेनिक पॉलीमर,पीऐसी एवं अन्य रसायन से पानी साफ किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *