झाँसी | सीपरी बाजार के पहलगुवा गांव में रिश्तो को तार-तार करने की बात सामने आई है| यहां जमीन के कागज पर अंगूठा लगाने से मना करने पर नाराज देवरानी-जेठानी ने मिलकर 82 साल की बुजुर्ग की सास की डंडों से निर्माण पिटाई कर डाली |
पिटाई से सास का हाथ टूट गया| टूटे हाथ के साथ करहाती हुई वह सीपरी बाजार थाने जा पहुंची| सीईओ को सामने देख वह बिलख उठी | बुजुर्ग के सास की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने दो बहू समेत छोटे बेटे संतलाल यादव के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज की|
पहलगुवा गांव निवासी मन्नू देवी ने पुलिस को बताया कि पति मुलायम की करीब 20 साल पहले मौत हो गई| बेटों को उनके हिस्से की चार-चार बीघा जमीन मिल चुकी है| उनके पास भी चार बीघा जमीन है| यह जमीन छोटा बेटा संतराम, उसकी पत्नी कुंती एवं बड़ी बहू राममूर्ति हथियाना चाहती हैं |
अक्सर यह लोग वृद्ध की पिटाई करते हैं, 6 नवंबर को छोटी बहू कुंती ने जमीन को अपने नाम करने के लिए कागज पर अंगूठा लगाने को कहा| इस पर उन्होंने इनकार कर दिया | मन्नू देवी के मुताबिक, छोटी बहू नाराज हो गई| उसने अपनी जेठानी राममूर्ति को बुला लिया | दोनों ने मिलकर उसे डंडों से पिटा | कुंती ने उसे कई थप्पड़ मार के नीचे गिरा|
और सराभा होने पर आसपास के लोग आ गए, जिससे उसकी जान बच सकी | टी की वजह से उनका एक हाथ नहीं उठ रहा है |
सीओ सिटी के मुताबिक, बुजुर्ग की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है | आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन कराई जा रही है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
देवरानी -जेठानी ने 82 साल की बुजुर्ग सास को डंडों से पीट कर हाथ तोड़ा
