झाँसी | दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार दुपहर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा हिंदू संगठनों के बीच पुतला दहन को लेकर विवाद हो गया | मामला पथराव और झड़प तक पहुंच गया| स्थिति नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा| इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं| उन्हें इलाज के लिए इंदरगढ़ अस्पताल भेजा गया है |
हालात की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में थाना प्रभारी इंदरगढ़ वैभव गुप्ता समेत अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया| फिर एसडीओपी सेवाड़ा अजय चानना और एसएसपी सुनील शिवहरे भी मौके पर पहुंचे | भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर| धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन करने के लिए अंबेडकर पार्क से रैली निकाल रहे थे |
ग्वालियर चौराहे के पास उन्होंने निर्धारित स्थल से करीब 25 फीट पहले ही शास्त्री का पुतला फूंक दिया| इसी दौरान वहां मौजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध में नारेबाजी करने लगे| हिंदू संगठन ने दलित पिछड़ा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव का भी पुतला फुका | दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया| इसे पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर संभाल लिया | इसके बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता इंदरगढ़ थाने पहुंचे और शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की|
उन्होंने हिंदू संगठनों पर गालियां देने और कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया| थाने से लौटते समय रास्ते में दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई| स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन से वीर को खदेड़ा | इसमें तीन लोग घायल हो गए | वही, सनातन हिंदू संगठन के नगर अध्यक्ष शिरोमणि सिंह राठौड़ का कहना है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जात पात मिटाने और सनातन एकता की बात करते हैं|
हम संतों का पुतला जलते नहीं देंगे | अगर किसी को विरोध करना है तो नेताओं का करें संतों का नहीं|
पुलिस ने दोनों संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता को चिन्हित कर लिया है| थाना प्रभारी वैभव गुप्ता का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है| कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है| उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
इंदरगढ़ में भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच झड़प
