बाइक फिसल कर गिरने से युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर, झांसी रेफर

ललितपुर | घर लौटते समय रास्ते में बाइक फिसल कर गिरने से बाइक सवार रवि यादव(22) निवासी ग्राम करगन माजरा नया खेड़ा की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई हुकुम(23) घायल हो गया| इसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया | शनिवार देर रात हुई घटना के बाद रात भर दोनों सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे| रविवार की सुबह जब राहगीर निकले तो उनको पहचान कर परिजनों को सूचना दी| बतक के चचेरे भाई जसमैन ने बताया कि रवि यादव शनिवार की रात को अपने चचेरे भाई हुकुम के साथ बाइक से हाईवे की ओर से घर जा रहा था| अभी तभी उनकी बाइक रास्ते में पहुंची थी कि वह अनियंत्रित होकर गिर गई| इससे रवि यादव व हुकुम गंभीर रूप से घायल हो गए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *