तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौदा, मौत

झाँसी | रविवार आधी रात अंधेरे में बिना हेड लाइट के तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रैक्टर ने सकरार के तेजपुरा गांव निवासी भागचंद (32) पुत्र जमुना प्रसाद को रौंद डाला | हादसे में भागचंद को काफी चोट आ गई| गंभीर रूप से घायल भागचंद को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे| कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया| हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया|
भागचंद तेजपुरा गांव का रहने वाला था| परिजनों का कहना है कि वह खेत की रखवाली करता था | आधी रात को घर लौट रहा था| इस दौरान रास्ते में पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए भाग निकला |
लोगों का कहना था कि ट्रैक्टर में कोई हेड लाइट नहीं थी | इस वजह से चालक को भागचंद नजर नहीं आया| हादसे के बाद वहां की चीख पुकार मच गई |
हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए| भजन उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे| कुछ घंटे उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *