झाँसी | उन्नाव गेट बाहर अंजनी माता मंदिर के सामने बने मकान तोड़े जाने से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सोपा |
बसपा नेताओं के ज्ञापन के जरिए कहा कि यहां 25-30 साल से अधिक समय से मकान बनाकर लोग रह रहे थे | इनके पास मतदाता पहचान पत्र, बिजली का बिल, हाउस टैक्स, आधार कार्ड समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज भी है |
इसके बावजूद, नगर निगम टीम ने बिना नोटिस दिए उनके आशियाने उजाड़ दिए | यहां बने अन्य मकान को भी तोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया | इससे यहां रहने वाले लोग परेशान हैं | सर्दी में इन लोगों को खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर होना पड़ रहा है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
निगम के दस्ते की कार्रवाई से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
