नगर निगम ने 115 दुकानों के बाहर चला बुलडोजर नाली से कब्जे हटवाये

झाँसी | सराफा बाजार से राई का ताजिया तक सोमवार को नगर निगम की टीम ने 115 दुकानों के बाहर बुलडोजर से नाली पर कब्जे हटवाये | दुकानदारों से नगर निगम की टीम की नोकझोंक भी हुई लेकिन टीम ने कार्रवाई को नहीं रोका| कार्रवाई के दौरान ठेले और दुकानदार सामान लेकर चले गए|
बिसाती बाजार में नगर निगम की टीम ने शनिवार को भी नालियों पर बने रैंप और चबूतरे तोड़ने की कार्रवाई की थी| निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने धरना तक दे दिया था| टीम ने सोमवार को दोपहर 1:00 के बाद उससे आगे की मार्ग पर कार्रवाई शुरू की| कई दुकानदार टीम से उलझ गए पर हंगामा शुरू कर दिया | कर अधीक्षक बृजेश वर्मा ने कहा कि जिस किसी ने भी नाली पर रैंप या चबूतरे बनवा लिए हैं, उसे हर हाल में तोड़ा जाएगा| रैंप बन जाने से न सिर्फ नाली की सफाई नहीं हो पा रही है बल्कि अतिक्रमण होने से आवागमन में भी परेशानी होती है | यहां दिन में कई बार जाम लग जाता है|
कार्यवाही देखकर कई व्यापारियों ने खुद ही अपने रैंप आदि तोड़ने शुरू कर दिए| सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि दिनभर में 115 रैंप या चबूतरे तोड़े गए हैं | यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *