मारेडुमिल्ली /रायपुर /न्यू दिल्ली | सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ में दो दशक मैं 26 बड़े हमले के मास्टरमाइंड, सबसे खूंखार नक्सली कमांडर माडवी हिडमा समेत 6 महोबादियों को मार गिराया| उस पर एक करोड़ का इनाम था | छत्तीसगढ़, तेलंगाना की सीमा पर अल्लूरी सीतारामराजू जिले में पुल्लागंदी के घने जंगलों में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में हिडमा की पत्नी मदकम राजे समेत दो महिलाएं भी शामिल हैं |
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वंचित नक्सली हिडमा को खत्म करने के लिए 30 नवंबर की समय सीमा तय की थी, सुरक्षा बलों ने 12 दिन पहले ही उसे मार गिराया | शाह मंगलवार को मुठभेड़ के बाद शीर्ष अफसरों से बात की और स्थिति का जायजा लिया | उन्होंने बताया, हिडमा का सफाया माओवादी आतंक के ताबूत में आखिरी कील है |
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो एक-47 राइफल, एक पिस्टल, रिवाल्वर और सिंगल बोर हथियार, कई इलेक्ट्रिकल और नॉन इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, फ्यूज वायर, किट बैग जप्त किया|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
एक करोड़ का इनामी नक्सली माडवी हिडमा ढेर
